कर्वी: बनकट में पावर हाउस के पास दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी के बनकट के पवार हाउस के पास बुधवार की दोपहर 12:30 बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।।जिसमें दोनों बाइक में सवार राजेंद्र कुशवाहा निवासी नरैनी व अरविंद निवासी मऊ और आशीष निवासी कर्वी घायल हो गए। तीनों घायलों का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।