नशामुक्ति अभियान के तहत दिलाई शपथ
________________
नशामुक्ति रथ एवं नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
________________
जिलेभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का दिया जाएगा संदेश
________________
खरगोन 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री मिलिंद कुमार नागदेवे की उपस्थित में अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नशामुक्ति रथ एवं नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया।
नशामुक्ति रथ एवं नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान