लखीसराय: पुरानी बाजार कांग्रेस कार्यालय में चाचा नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बुधवार के दोपहर 12:10 पर मिली जानकारी केअनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनिश ने की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने चाचा नेहरू को चित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।