बालाघाट: बिना अनुमति बोरिंग कराने पर कार्रवाई, मशीन ज़ब्त
बालाघाट जिले में भू-जल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की गई है। बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देशन में तहसील क्षेत्र के ग्राम तिलपेवाड़ा में बिना अनुमति बोरिंग कराए जाने पर संबंधित बोरिंग मशीन को जब्त कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तिलपेवाड़ा निवासी वल्लभ पिता नारुलाल दमाहे द