कुंडा: जेठवारा पुलिस ने लूट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को सराय भीमसेन बरईपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
जेठवारा पुलिस ने लूट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को सराय भीमसेन बरईपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष ने बताया की अभियुक्त को बुधवार शाम 4.30 बजे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रिजवान उर्फ नफीस पुत्र रईस निवासी नरहर पट्टी थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ है ।