हलसी: हलसी थाना क्षेत्र में सेठना बहरावां नहर में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव
हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठना बहरावां नहर में गुरुवार पूर्वाह्न एक व्यक्ति का शव पानी में मिला. सूचना के बाद हलसी थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पानी से निकलकर कब्जे में ले लिया. अपराह्न 4 बजे हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मृतक की पहचान जमुई जिला के मंझवे में निवासी भोला शर्मा के रूप में हुए. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.