जैसीनगर: सागर-सिलवानी हाईवे पर गेहूंरास चौराहे पर 17 घंटे से शव रखकर चक्काजाम, वाहनों की लंबी कतारें
सागर -सिलवानी स्टेट हाईवे 15 जैसीनगर के गेहूंरास चौराहा पर पिछले 17 घंटे से परिजन सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर रहे हैं। जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारे सड़क के दोनों और लगी हुई है। परिजनों की मांग है कि नामजद हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए जबकि प्रशासन का कहना है पीएम रिपोर्ट सबूतो व जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।