जैसीनगर: सागर-सिलवानी हाईवे पर डुगरिया गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, पति गंभीर रूप से घायल
जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे 15 डुगरिया गांव के पास रविवार सुबह 11:00 तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार कर भाग निकाला। हादसे में पति गंभीर घायल हो गया,आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस की सूचना दी मौके पर जैसीनगर पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया।