जैसीनगर: 21 मार्च को जैसीनगर आएंगे पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर हरभजन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायज़ा
सुरखी विधानसभा के पांच मंडलों में जारी मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट का महाफाइनल मुकाबला 21 मार्च को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम को खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह शामिल होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और आकाश सिंह राजपूत ने फाइनल मैच की तैयारी को लेकर सोमवार को गोविंद स्टेडियम का निरीक्षण किया।