जैसीनगर: ग्राम मनेसिया में विचार समिति ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया, 150 लोगों का हुआ परीक्षण
विचार समिति ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शासकीय जिला आयुष चिकित्सालय के सहयोग से विचार संस्कार विद्यालय ग्राम मनेसिया में किया गया। डॉ. पारूल सारस्वत ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 150 लोगों का परीक्षण किया गया। शिविर में अधिकांश लोगों ने घुटने का दर्द, कमजोरी, घबराहट होना, बुखार, एलर्जी, माहवारी आदि की समस्याएं बताईं।