जैसीनगर: गेहूंरास चौराहे पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, हत्या का आरोप
जैसीनगर के थाना क्षेत्र के ग्राम सेवन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को विवाद हो गया जिसमें अरविंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं परिजनों के आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर अरविंद सिंह से पहले मारपीट की गई फिर उसे उठाकर कुएं में फेंका गया,जिससे मौत हुई है। परिजनों ने गेहूंरास चौराहा पर गुरुवार दोपहर 3:30 बजे जाम लगाया 7:00 तक जारी है।