जैसीनगर: जैसीनगर में रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, प्रभात फेरी में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया
जैसीनगर में रंग पंचमी का त्यौहार बुधवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। नगर के प्रसिद्ध जंगल चौकी हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गईं। रंगपंचमी के अवसर पर प्रभात फेरी में उपस्थित ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और फाग गीतों पर झूमते नाचते हुए नजर आए। नई कॉलोनी से भी प्रभात फेरी निकाली गई। युवाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।