थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदापुर गांव के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध देसी बंदूक और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र सिंह थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चांदपुर पीरू गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया है।