शाहजहांपुर: तिलहर के खैरपुर के मरीज की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत, बहन ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप
तिलहर के खैरपुर की रहने वाली 20 साल की चांदनी की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। तीमारदार का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर स्टाफ को बुलाने के लिए गए थे। स्टाफ ने ये कहकर भगा दिया कि अपनी नींद पूरी कर मेरी नींद खराब करते हो। आरोप है कि उसके मरने के बाद स्टाफ ने आकर उसको आक्सीजन लगा दिया। बहन की मौत के बाद डाक्टर ने भी आकर देखा।