शाहजहांपुर: महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक का नगर निगम कार्यालय में किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन नगर निगम कार्यालय में किया गया। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों को लेकर पार्षद गणों की उपस्थिति में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारिणी बैठक के दौरान नगर निगम के पार्षद गण नगर आयुक्त सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।