शाहजहांपुर: हथौड़िया गाँव में अंत्येष्टि करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, प्रशासन ने पहुंचकर मामला किया रफा-दफा
शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत हथौड़िया में वर्तमान प्रधान देवेंद्र पक्ष के परिवार में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जिनकी अंत्येष्टि करने के स्थान को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष ने ऐतराज जताया। मामले की सूचना पर रौजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को रफा दफा कर अंत्येष्टि करवाई।