शाहजहांपुर: बहादुरगंज पचराहा में पानी लीकेज से रोड पर हुए कीचड़ में घोड़े का पैर फिसलने से तांगा नाली में गिरा, घोड़ा हुआ घायल
बहादुरगंज पचराहा पर 15 दिन से जल निगम पानी लीकेज को ठीक नही कर पाया है। आज सुबह से कीचड़ में फिसलने से कई रोग घायल हो चुके हैं। इसी बीच पैर फिसलने से घोड़ा तांगा नाली में घुस गया। जिसमे घोड़े को चोटे आई हैं। बहादुरगंज पचराहा के पास कीचड़ को लेकर व्यापारी कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन मांगों पर कोई सुनवाई नही हुई है।