धोरैया: अहीरो गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
प्रखंड के अहीरो गांव के वार्ड नंबर-13 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी के साथ किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र के बन जाने से अब नौनिहालों को काफी सहूलियत होगी और वर्तमान सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा व दिशा सुधारने के लिए प्रयासरत है।