धोरैया: धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक को लेकर उमड़े श्रद्धालु, आस्था का उमड़ा जनसैलाब
क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भक्त जनों ने बाबा के कामना लिंग पर जलाभिषेक कर सुख शांति व वैभव की कामना की। अहले सुबह से ही दूरदराज से आए महिला पुरुष भक्तजनों ने बाबा के कामना लिंग पर जलाभिषेक किया।