मिहींपुरवा: सम्मनपुरवा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
चौकी बैवाही क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर के मजरा सम्मनपुरवा के पास शनिवार की सुबह 10 लायकराम पुत्र गोबरे निवासी नारायन पुरवा रामपुर बाजार दूध बेचने जा रहे थे और वैवाही निवासी रामलखन व अर्जुन दोनों शराब के नशे में थे राहगीरों ने बताया इसलिए मोटरसाइकल आमने सामने भिड़ गई और तीनों लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में ले जाया गया है।