गुमला: पत्नी से छेड़छाड़ देख आक्रोशित छोटे भाई ने टांगी से की हत्या, सात साल की सजा
Gumla, Gumla | Sep 9, 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह की अदालत ने बड़े भाई की हत्या के मामले में दोषी पाए गए सुरसांग थाना क्षेत्र के बम्बलकेरा निवासी नुवास सोरेंग को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। घटना 15 जुलाई 2020 को प्रदीप सोरेंग अपने छोटे भाई नुवास सोरेंग की पत्नी के साथ छेड़ छाड़ कर रहा था।