प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 133 में से 58 युवक-युवतियों को मिला ऑफर लेटर
प्रभात पट्टन क्षेत्र में लंबे समय से युवा रोजगार मेला आयोजित करने की मांग कर रहे थे। युवाओं की मांग के बाद आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 58 युवाओं को जॉब के लिए आफर लेटर दिए गए। आधा दर्जन कंपनियों ने इस रोजगार मेले में आकर प्रतिभागियों के इंटरव्यू लिए और उनमें से पात्र लोगों को चयनित किया है। इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनिया शामिल हुई।