प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन क्षेत्र के ग्राम नरखेड के पटवारी का ढाबे पर एक व्यक्ति से पैसे लेने का वीडियो हुआ वायरल
नरखेड में पदस्थ पटवारी का एक ढाबे पर शराब के नशे में ग्रामीण से पैसे लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पटवारी एक ग्रामीण से पैसे लेते हुए साफ नजर आ रहा है। वीडियो में ढाबे पर ही दस्तावेज आदि भी नजर आ रहे हैं। जिससे लग रहा है कि पटवारी द्वारा किसी कार्य करने के एवज में पैसे लिए जा रहे हैं। यह पटवारी नरखेड़ क्षेत्र का राजेश सलामें बताया जा रहा है।