प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन क्षेत्र के पारसडोह डैम में बढ़ी पानी की आवक, छः में से 2 गेट को 20-20 सेंटीमीटर खोला गया।
प्रभात पट्टन और मुलताई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद पारसडोह डैम के 6 में से दो गेट खोल दिए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल दोनों गेटों को 20-20 सेंटीमीटर खोला गया है। जिससे कि 51 क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया है। इस बारिश के सीजन में पहली बार क्षेत्र के किसी डैम के गेटों को खोला गया है। पारसडोह डैम, क्षेत्र का सबसे बड़ा डैम है।