प्रभात पट्टन: ग्राम पचमऊ से सोनमऊ जाने के दौरान नदी पार करते समय बहे शख्स की हुई मौत, पुलिया नहीं होने से हुआ हादसा
सालबर्डी के ग्राम पचमऊ से सोनमऊ जाते समय तेजीलाल इवने मांडू नदी में पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उसका शव मांडू नदी में ही दूर जाकर दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मांडू नदी पर विगत कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन द्वारा हर बार मात्र आश्वासन देकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।