प्रभात पट्टन: ग्राम माझरी के एक खेत के कुएं में मिला आंगनवाड़ी सहायिका का शव, जांच में जुटी पुलिस
माझरी में एक महिला का कुएं में शव मिलाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला आंगनवाड़ी सहायिका थी और गांव से खेत निंदाई करने गई थी। जब रात तक महिला वापस नहीं आई तो उसे खोजा गया तो उसका शव खेत के कुएं में पड़ा मिला था। मासोद चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि सुनंदा पति रामराव कुमरे उम्र 32 वर्ष आंगनवाड़ी सहायिका थी, वह खेत में निंदाई करने गई थी।