प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के अम्भोरी में बारिश के कारण गिरी घर की दिवाल, मकान हुआ छतिग्रस्त, ग्रहस्ती का सामान हुआ बर्बाद।
अम्भोरी में ग्रामीण बाबूराव कंगाली का कच्चा मकान बना हुआ था। बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उनके घर की एक दिवाल अचानक से गिर गई। दिवाल गिरते हुए उनका घर बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। घर में रखा ग्रहस्ती का सामान भी बर्बाद हो गया। बाबूराव ने बताया की जैसे तैसे वे खेती मजदूरी करके अपना घर चलाते थे। घर कच्चा मिट्टी का बना हुआ था।