सहाड़ा: गंगापुर में पैंथर ने तीन गाय के बछड़ों को मौत के घाट उतारा, एक बछड़ा गंभीर घायल
गंगापुर से लाखौला चौराहा रोड़ पर हुसनूदिन मेवाती के बाड़े में बंदे हुए चार गाय के बछड़ों पर पैंथर ने किया हमला। तीन गाय के बछड़ों को मौत के घाट उतारा, एक गाय के बछड़े पैंथर द्वारा नोचने के कारण गंभीर घायल हुआ। बाड़े में चार गाय व उनके चार बछड़े बंधे हुए थे, परिवारजन रविवार को सांय गायों का दूध निकाल कर, घास डालकर अपने घर गया थे।