सहाड़ा: चलते कंटेनर से चुराई गई ₹48 लाख की सिगरेट, ट्रक व 2 बाइक छोड़कर भागे चोर, गंगापुर पुलिस ने किए ज़ब्त
भीलवाड़ा-उदयपुर हाइवे पर चलते कंटेनर से चुराये गये आईटीसी कंपनी के सिगरेट के 51 में से 48 बॉक्स के साथ ही एक आयशर ट्रक व 2 बाइक छोडक़र चोर फरार हो गये। गंगापुर पुलिस ने चोरी की सिगरेट और तीनों वाहन जब्त कर लिये। फिल्हाल बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई।