सहाड़ा: गंगापुर में गन्ने की चरखी में कार्य करते समय युवक का हाथ चरखी में आया, घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गंगापुर थाना क्षेत्र निवासी युवक शनिवार को गंगापुर में ही गन्ने की चरखी पर कार्य कर रहा था इसी दौरान अचानक उसका हाथ गन्ने की चरखी में आ गया जिससे वह लहूलुहान हो गया जिसे परिजनों द्वारा पहले गंगापुर अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|