सहाड़ा: कारोई थाना पुलिस ने सफेद पत्थर के अवैध परिवहन के दौरान एक डम्पर को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
नेशनल हाईवे 758 स्थित कारोई थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रविवार मध्य रात्रि गश्त के दौरान 30 टन से भरा सफेद पत्थर का एक डम्पर तेज गति से जा रहा था,जिसका पिछा कर डंपर को रुकवा कर जांच की तो डंपर के अंदर अवैध सफेद पत्थर परिवहन किये जा रहे थे , जिससे डंपर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।