सहाड़ा: पोटला के समीप रोड पर अचानक गाय के आने से बाइक गाय से टकराई, पिता-पुत्री हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
पोटला निवासी व्यक्ति सोमवार को रेलमगरा की ओर अपने परिवार सहित सामाजिक कार्य से गया हुआ था वापस देर रात अपने घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान पोटला के समीप रोड पर अचानक गाय के आने से बाइक गाय से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंगापुर अस्पताल लाया गया तथा बाद में 108 एंबुलेंस से सोमवार रात 11:00 जिला अस्पताल लाया गया|