सहाड़ा: सहाड़ा रोड के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
मेजा निवासी युवक गुरुवार रात 9:30 बजे के करीब सहाड़ा से मेजा की ओर की ओर आ रहा था इसी दौरान सहाड़ा रोड के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|