टीकमगढ़: देहात थाना क्षेत्र के पारस विहार कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
दिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पारस विहार कॉलोनी में सोमवार को एक महिला ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला का नाम चांदनी माली बताया गया है। 3 साल की बच्ची ने जानकारी पिता को दी। इसके बाद घटना की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा की कार्यवाही की गई। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।