टीकमगढ़: शहीद नारायण दास खरे जी के बलिदान दिवस पर अस्पताल चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन
आज 1 दिसंबर को बुंदेलखंड के शेर भारत माता की सेवा में हुए शहीद नारायण दास खरे जी का बलिदान दिवस है। इस अवसर पर टीकमगढ़ शहर के अस्पताल चौराहे पर स्थित शहीद नारायण दास खरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अस्पताल चौराहे पर स्थित शहीद नारायण दास खरे जी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।