टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया, डॉक्टरों और कर्मचारियों को रेड रिबन लगाकर किया गया जागरूक
हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत टीकमगढ़ जिला अस्पताल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्रशांत झारखड़िया ने जानकारी देते हुए बताया विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य मकसद लोगों को एड्स महामारी के प्रति जागरूक करना है।