शिवराजपुरा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। मोंगना गांव निवासी कमलेश नाम का व्यक्ति खैरा गांव से अपने गांव की ओर जा रहा था रास्ते में शिवराजपुरा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।