टीकमगढ़: टीकमगढ़ के नंदीश्वर गेट पर बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर की नंदीश्वर गेट पर रविवार को एक वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हो गया। नंदीश्वर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र नाम के वृद्ध के परिजन ने बताया वृद्ध अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था, रास्ते में नंदीश्वर गेट पर एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल वृद्ध को अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।