सोरांव: मऊआइमा इलाके के ब्लॉक बाजार समीप भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा महापंचायत का आयोजन
मऊआइमा इलाके के ब्लॉक बाजार समीप भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन द्वारा रविवार की दोपहर किसानों की समस्याओं व अन्य बातों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष प्रयागराज बबलू दुबे व जिला अध्यक्ष शनि शुक्ला के नेतृत्व में की गई। नायब तहसीलदार को विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन पत्र देकर सौंपा गया। बैठक में अधिकारी व पदाधिकारी रहे।