बगोदर: बगोदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किसान महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया
बगोदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले के समर्थित संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया गया।जिसमें किसानों के खाद,बीज,कीटनाशक दवाओं का समुचित वितरण करने,दाखिल - खारिज एवं ऑनलाइन रसीद कटवाने में घूसखोरी बंद करने की मांग की गई। धरना के बाद गिरिडीह उपायुक्त के नाम बगोदर अंचलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।