बरहेट: पुलिस ने गोपलाडीह गांव के पास गुमानी नदी से सड़ा गला शव बरामद किया
सोमवार को गोपलाडीह गांव के पास गुमानी नदी से बरहेट थाना पुलिस ने सड़ा गला शव बरामद किया। शव की पहचान जमालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मेघराय सोरेन के रूप में की गई। बताया गया कि बीते 25 सितंबर की सुबह मेघराय सोरेन पशु चराने गया था इसी दौरान सुड़ी नदी में डूबते हुए अपनी गाय को बचाने के लिए वह नदी में कूद गया था और तभी से लापता था। परिजनों ने शव की पहचान की।