उज्जैन: फ्रीगंज में सवा करोड़ की मोबाइल चोरी का खुलासा; चार महीने बाद दो अंतरराज्यीय आरोपी हैदराबाद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र स्थित दो मोबाइल शोरूम से सवा करोड़ रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी करने के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने चार महीने बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुंबई निवासी मोहम्मद कांकरेज और हैदराबाद निवासी मोहम्मद रफीक को प्रोडक्शन वारंट पर हैदराबाद से उज्जैन लाई है, जो तेलंगाना के खम्मम जिले में मोबाइल चोरी के ही एक अन्य मामले में जेल में बंद थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्विफ्ट डिजायर कार से आकर वारदात से पहले शोरूम की रेकी की थी, जिनका सुराग लगाने के लिए उज्जैन से मुंबई तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उज्जैन की चोरी की वारदात कबूल कर ली है और अब पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए उनसे गहन पूछता
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 21, 2026