उज्जैन: सिंहस्थ-2028 निर्माण कार्यों में बाधक बन रही माधवनगर रेलवे स्टेशन परिसर की 12 से अधिक मजारें हटाई गईं, भारी पुलिस बल तैनात
आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के माधवनगर रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों में बाधा बन रही 12 से अधिक पुरानी मजारों को शनिवार सुबह हटा दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने पर शनिवार सुबह RPF, GRP और सिटी पुलिस के भारी बल व रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन के अनुसार, स्टेशन विस्तार एवं निर्माण कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
#UjjainNews #IndianRailways #Simhastha2028 #UjjainPolice #MPNews