धनौरा: गजरौला शहर में धूमधाम से मनाई गई होली, जगह-जगह पुलिस तैनात, डीजे की धुन पर लगाए गए ठुमके
आपको बता दे की गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नगर, सुल्तान नगर, मायापुरी बस्ती, आजाद नगर, जलाल नगर, रेलवे स्टेशन रोड वह अन्य कई स्थानों पर बड़ी ही धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया गया । एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तो डीजे की धुन पर ठुमके भी लगाए, इस दौरान जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही है।