लखीसराय: आरपीएफ किऊल पोस्ट पुलिस ने चलती ट्रेन से भाग रहे चोर को किया गिरफ्तार, 34 मामले हैं दर्ज
रविवार पूर्वाह्न 10:22 बजे RPF किऊल पोस्ट द्वारा प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार रामपुर डुमरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 63572 मोकामा-जसीडीह मेमो से उतरकर भाग रहे मुंगेर जिले की मिर्जा चौकी के रहने वाले पिंका कुमार मंडल नामक चोर को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ. उसके खिलाफ विभिन्न थाना में 34 मामले दर्ज हैं.