सुल्तानगंज: बाढ़ पीड़ितों की अंचल अधिकारी से मार्मिक गुहार: छाती तक पानी, छत पर कट रही रातें, घर में जहरीले जीवों का डर
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 7, 8, 9, 10 और 11 समेत दक्षिणी इलाके के कई वार्डों में जिंदगी को बेबस कर दिया है। इनमें वार्ड 9 की स्थिति सबसे भयावह बताई जा रही है। घरों में पानी घुसने के बाद परिवार छतों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। चारों तरफ पानी और घरों के भीतर जहरीले जीव-जंतुओं के प्रवेश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। बाढ़ पीड़ितों की