पौड़ी: राजकीय इण्टर कालेज खण्डाह में गढ़वाली भाषा के संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर पहुंचे दल ने की कार्यशाला
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 गढ़वाली भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन को लेकर "हजार ग्राम हजार धाम, हमारी भाषा हमारी पहचान" के नारे को लेकर गढ़वाली में पजल विधा यानि गढ़वाली पहेली के वरिष्ठ लेखक जगमोहन सिंह रावत जगमोरा जी के नेतृत्व में गढ़वाली भाषा के लेखकों के एक दल द्वारा सीमांत गांव माणा से गढ़वाली भाषा और साहित्य गोष्ठियों की एक यात्रा शुरू की गई।