पौड़ी: देवप्रयाग के समीप ट्रक और तेल के टैंकर की आपस में भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 थानाध्यक्ष देवप्रयाग दीपक तिवारी ने सोमवार रात 9 बजे बताया कि देवप्रयाग के समीप दो वाहन ट्रक और तेल टैंकर की आपस मे टक्कर हो गई। सूचना पर तत्काल थाना से मय फ़ोर्स मौके पर पहुँचा। इस दौरान दुर्घटना में आसिफ पुत्र यामीन उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। घायल को CHC देवप्रयाग भेज दिया गया। मौके पर क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर राजमार्ग यातायात हेतु खुलवाया गया।