पौड़ी: जनपद पौड़ी की सड़कों में हो रहा पेचवर्क का कार्य, डीएम ने गुणवत्ता पूर्ण करने के लिए दिए निर्देश
Pauri, Garhwal | May 12, 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश जारी किए गए थे जिस क्रम में जनपद पौड़ी की विभिन्न सड़कों पर बने गड्ढों को पेचवर्क से सही करने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी गढ़वाल आशीष चौहान ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।