भितरवार: ओवरलोड रेत का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
बागवई गांव के पास रेत से ओवरलोड भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। घटना के बाद एक बार फिर रेत से ओवरलोड वाहनों के सड़क पर दौड़ने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आए दिन ओवरलोड वाहनों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है।